सांगानेर: रामगंज इलाके में निर्माण के दौरान झुकी 6 मंजिला बिल्डिंग को नगर निगम प्रशासन ने गिराया, गिरने के साथ हुआ जोरदार धमाका
जयपुर के रामगंज क्षेत्र में चीता वालों का मोहल्ला में निर्माण के दौरान झुकी 6 मंजिला बिल्डिंग को नगर निगम प्रशासन ने गिरा दिया। बिल्डिंग गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि बिल्डिंग को गिराने से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। बिल्डिंग के आसपास के रास्तों को बंद कर दिया था।