बारुन: रंगदारी मामले का फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
औरंगाबाद जिले में पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है. लगातार हो रही छापेमारी के दबाव में आकर एक फरार आरोपी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के बारुण थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 139/26 के अभियुक्त ने आत्मसमपर्ण किया है।