दमोह: आधी रात की बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शादी समारोहों में बढ़ी परेशानी, गर्मी से मिली राहत
Damoh, Damoh | May 8, 2026 दमोह शहर मे गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तेज बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित रहा। शादी समारोहों में लगे टेंट और टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई स्थानों पर खाद्य सामग्री खराब होने से आयोजकों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम बदलने से राहत मिली। बारिश से देर रात यात्रा कर रहे लोगों और दोपहिया चालकों को भी परेशानी हुई।