शहपुरा: झामझोला गांव में दूषित भोजन खाने से ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार जारी
मेंहदवानी विकासखंड के झामझोला गांव में दूषित भोजन खाने से पांच दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए जिसके चलते बीमारों का उपचार जारी है जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अमला गांव मे अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाकर घर घर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी लेकर उपचार करते हुए आवश्यक सलाह दे रहा है । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 7:30 बजे मीडिया को जानकारी दी ।