जमुई: मुड़वारो गांव में बदमाशों ने तलवार से हमला कर गोली पंचायत के पूर्व मुखिया सहित 2 लोगों को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 मुड़वारो गांव में गुरुवार की देर शाम करीब 6:30 बजे घात लगाए बदमाशों ने गोली पंचायत के पूर्व मुखिया बमबम पंडित और इजराइल मियां पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और बमबम पंडित को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया और इजराइल मियां को डॉ. नीरज साह के यहां भर्ती कराया गया है।