गुरुवार 3 बजे सीएमओ कार्यालय सभागार में पीओसीटी क्वालिटी एवं स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा ओरियंटेशन एवं स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (POCT) की गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता, सैंपल हैंडलिंग, रिपोर्टिंग एवं क्वालिटी कंट्रोल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।