नामकुम: योगदा आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विशेष ध्यान-योग सत्र का आयोजन
Namkum, Ranchi | Jun 14, 2026 योगदा आश्रम में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विशेष ध्यान-योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी ईश्वरानंद गिरि ने कहा कि योगदा सत्संग की शिक्षा के अनुसार मनुष्य के जीवन के तीन प्रमुख पहलू शरीर, मन और आत्मा हैं। योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से इनका संतुलित विकास संभव है।