कल्याणपुर: चकमेहसी थाना परिसर में जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना परिसर में नियुक्त दंडाधिकारी,उत्पाद निरीक्षक व अपर थाना अध्यक्ष शब्बीर खान के नेतृत्व में विभिन्न कांडों में जब्त देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिसमे 5 कांडों में जब्त कुल 109.23 लीटर विदेशी शराब और 8 कांडों में जब्त कुल 196.5 लीटर देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। उक्त जानकारी शनिवार को 5 बजे दी गई।