हरसूद: ट्रेन से गिरे अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में डायल 112 स्टाफ ने पहुंचाया हरसूद अस्पताल
बुधवार सुबह 7 बजे के लगभग डायल 112 स्टाफ को रेलवे ब्रिज के पास चारखेड़ा मार्ग की ओर एक व्यक्ति के गंभीर हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ के आरक्षक समरपालसिंह चौहान एवं पायलेट रविकांत शर्मा मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया।