ग्वालियर गिर्द: कंपू में पुलिस देख लिस्टेड गुंडे ने लगाई छलांग, तीसरी मंजिल से कूदकर हुआ गंभीर घायल
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में एक लिस्टेड गुंडे ने पुलिस को देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, रविवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में गिरने से उसके हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस निगरानी में इलाज जारी है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार दोपहर 2 बजे दी गई।