मुगलसराय: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने डीडीयू जंक्शन स्थित हम्प यार्ड और नए आरआरआई भवन का निरीक्षण जायजा लिया।
रविवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने स्टेशन के डाउन हम्प यार्ड टावर व सिस्टम के साथ कार्य प्रक्रिया का निरीक्षण किया। साथ ही रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु डीडीयू जंक्शन पर बने नए आरआरआई भवन में कार्य प्रगति का जायजा लिया।