बहराइच: खजुहा गाँव के पास लघुशंका कर रहे साइकिल सवार की चोर कहकर ग्रामीणों ने की पिटाई, पीड़ित ने नकदी छीनने का लगाया आरोप
रामगांव थाना क्षेत्र के बसौना गांव निवासी ननके उर्फ अवधेश (41) पुत्र गरीबे की भांजी का विवाह होना है इसके लिए तेल पूजन का समान लेने बेहटा भैया गांव साईकिल से गए थे। वापस घर आते समय खजुहा गांव के पास साइकिल से लघुशंका के लिए रुके। इतने में गांव के कुछ लोग आ गए। सभी ने चोर चोर की आवाज लगाते हुए ननके की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने नगदी छीनने का लगया आरोप।