फतुहा: मकसूदपुर गांव के पास ई-रिक्शा ने किशोर को मारी टक्कर, किशोर गंभीर रूप से घायल
Fatwah, Patna | May 15, 2026 मकसूदपुर गांव के पास ई रिक्शा ने एक किशोर में टक्कर मार दी है। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल किशोर को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। किशोर की पहचान बिहार शरीफ के छज्जू मोहल्ला निवासी मोहम्मद सद्दाम के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहसान के रूप में हुई है। चालक ई रिक्शा को छोड़कर भागने में सफल हो गया है।