मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद कर फूट-फूटकर रो पड़ीं पत्नी, अन्नपूर्णा देवी से लिपटकर छलका दर्द
गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद हर तरफ गम और मातम का माहौल है। इस बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर दिया।
भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी जब दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचीं, तो उनकी पत्नी खुद को संभाल नहीं सकीं। अन्नपूर्णा देवी को देखते ही वे उनसे गले लग गईं और बिलख-बिलख कर रोने लगीं।
पति के अचानक चले जाने का गम उनके आंसुओं में साफ दिखाई दे रहा था। अन्नपूर्णा देवी ने भी उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाने और इस कठिन घड़ी में हिम्मत रखने का प्रयास किया।
गम, आंसू और अपनों के बिछड़ने का दर्द... यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर देने वाला था।