फतुहा: फोरलेन मेट्रो रेलवे यार्ड के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पुत्र की मौत, मां घायल
Fatwah, Patna | Apr 28, 2026 फोरलेन पर मेट्रो रेलवे यार्ड के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी है। पुत्र की मौत हो गई है। मां घायल हो गई है। मृतक नालंदा जिले के नगरनौसा थाना के उस्मानपुर गांव निवासी पंकज वर्मा के प्रेम कुमार है। मृतक की मां विजयालक्ष्मी है। जो पीएमसीएच में नर्स कि रात्री ड्यूटी कर घर लौट रही थी। विजयालक्ष्मी को पटना रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।