राजगढ़: भाजपा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा ने जिला कार्यालय सादुलपुर में फहराया पार्टी का ध्वज
Rajgarh, Churu | Apr 6, 2026 भाजपा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय सादुलपुर जिला चूरू में पार्टी का ध्वज फहराया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ एडवोकेट ने बताया कि यह गौरवशाली अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुन: सुदृढ़ करने का प्रतीक है। शहर मण्डल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी संबोधित किया।