जबलपुर: शराब दुकानों पर प्रतिबंधित अहाते फिर शुरू, भगवती मानव कल्याण संगठन ने थाना माढ़ोताल में सौंपा ज्ञापन
जबलपुर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर माढ़ोताल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चुंगी नाका और दीनदयाल बस स्टैंड स्थित शराब दुकानों पर अवैध रूप से अहाता संचालन और चखना दुकान का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।