दरभंगा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मछली व्यवसायी की मौत, परिवार ने मांगा मुआवजा, बहादुरपुर क्षेत्र का था युवक
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर मछली व्यवसायी की मौत,परिवार ने मांगा मुआवजा दरभंगा:-जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मछली व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अथर वार्ड नंबर 6 निवासी 50 वर्षीय बेचन मुखिया, पिता राम लखन मुखिया के रूप में हुई है।