चास: लखनऊ हादसे के बाद बोकारो में कोचिंग संस्थानों पर कसा शिकंजा, फायर ऑडिट में मिलीं गंभीर कमियां
Chas, Bokaro | Jun 25, 2026 बोकारो जिले में लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद बोकारो प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और सेक्टर-4 थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सिटी सेंटर के कोचिंग संस्थानों का औचक फायर ऑडिट किया। जांच में स्मार्टप्रेप अकैडमी, आईपेक और पेस आईआईटी इंस्टीट्यूट समेत कई संस्थानों में फायर सेफ्टी की गंभीर खामियां मिलीं।