लातेहार: आंधी-तूफान से दो घर क्षतिग्रस्त, पीड़ितों ने बीडीओ से राहत सहायता की गुहार लगाई
लातेहार: सदर प्रखंड के ग्राम केरु में 5 अप्रैल की रात आए तेज आंधी-तूफान व मूसलाधार बारिश से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। लीलावती देवी का कच्चा घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे अनाज व घरेलू सामान नष्ट हो गया। वहीं अर्जुन मांझी का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने बीडीओ को आवेदन देकर शीघ्र राहत सहायत