शिवपुरी नपा में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पार्षदों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को पद से हटाने और भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में पार्षदों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। करीब 18 पार्षदों का यह अनिश्चितकालीन धरना लगातार प्रशासन और शासन के खिलाफ दबाव बना रहा है।