डिंडौरी: कलेक्टर ने महावीर जयंती के अवकाश में किया संशोधन, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुपालन एवं स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए 31 मार्च 2026 को घोषित अवकाश के स्थान पर 30 मार्च 2026 को संपूर्ण जिले में सार्वजनिकअवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार शाम 6:00 जानकारी दी ।