केराकत: केराकत क्षेत्र के कुसरना बकुलिया गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर ग्रामीणों ने किया बवाल
केराकत तहसील क्षेत्र के कुसरना बकुलिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई है। यह घटना 15 अप्रैल की रात को हुई, जिसका पता गुरुवार सुबह चला। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा की आंख के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रतिमा स्थल के ठीक सामने एक पुलिस चौकी भी स्थित है। इस