हाथरस: गांव से आगरा जा रहे दोस्तों को बस में बैठाने रोडवेज बस स्टैंड आए युवक के पैर पर सांप ने काटा, राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर गांव से आगरा जा रहे अपने दोस्तों को रोडवेज बस में बैठाने आए गांव जलालपुर निवासी एक युवक मनोज पुत्र सुरेश चंद के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर युवक को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।