बहोरीबंद: कलेक्टर ने बचैया गांव में लगाई रात्रिकालीन चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद, लोगों ने खुल कर बताईं समस्याएं
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने कल गुरुवार रात करीब 8 बजे जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बचैया के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन जारी है।