मवाना: शादी के लिए निकला व्यक्ति लहूलुहान हालत में हस्तिनापुर रोड पर गंगनहर पुल के नीचे मिला, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
Mawana, Meerut | Apr 14, 2026 मवाना के तेली वाला कुआं निवासी 55 वर्षीय गुलजार सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा था मंगलवार को सुबह 10 बजे गुलजार मवाना हस्तिनापुर रोड गंग नहर पुल के नीचे लहूलुहान हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।