मुज़फ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, बोली- परिजन हमें अलग करना चाहते हैं
मुज़फ्फरनगर में एक प्रेमी युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। देहरादून निवासी सिमरन ने बताया कि उसने पुरकाजी क्षेत्र निवासी शिवांत से प्रेम विवाह किया है और अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। युवती का आरोप है कि उसके परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दंपति ने पुलिस से सुरक्षा और परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।