पूरनपुर: अवैध बीयर बिक्री की छापेमारी में आबकारी इंस्पेक्टर से हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव राजपुर ताल्लुके महाराजपुर गांव में अवैध बीयर बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार एक किराना दुकान से बीयर की केन बरामद हुई। लाइसेंस मांगने पर दुकानदार और उसके परिजन भड़क गए तथा टीम के साथ धक्का मुक्की