नैनपुर: नवीन केंद्रीय विद्यालय नैनपुर में बाल वाटिका के लिए प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी से संपन्न
नैनपुर में नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र के लिए बाल वाटिका प्रथम द्वितीय एवं तृतीय कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से बुधवार 2 बजे संपन्न की गई। उत्कृष्ट विद्यालय के मीटिंग हॉल में पारदर्शिता बनाए रखते हुए अभिभावकों की उपस्थिति में ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। जिसमें चयनित बच्चों के नाम की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम उपस्थित थे।