बरेली: बरेली के अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया, परिवार में जश्न का माहौल
बरेली के बिथरी क्षेत्र स्थित श्री पोशाकी लाल हॉस्पिटल में रविवार सुबह खुशियों का ऐसा पल आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। शाहजहांपुर के बाईसारी निवासी रीता ने एक साथ तीन स्वस्थ बेटों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि यह जटिल डिलीवरी सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव से कराई गई। सुबह प्रसव पीड़ा होने पर रीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अनुभवी डॉक्टरों