कटघर थाना क्षेत्र में काम पर जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल युवक को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।युवक ने बताया वह सैलून पर काम करता है। घर से सैलून पर जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।