गोरखपुर: महिला बोली- ससुर ने कमरे में घुसकर की छेड़छाड़,विरोध पर तोड़ दिया पैर,सैलरी के लिए थप्पड़ बरसाए,कैंट थाना में FIR दर्ज
कैंट क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसकी शादी 1 फरवरी 2024 को फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र सुहागनगर निवासी शिवम गुप्ता से हुई थी।शिवम एक निजी कंपनी में सीनियर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर है।महिला भी शादी से पहले से निजी कंपनी में नौकरी करती थी।विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष उस पर अपनी पूरी मासिक आय सास को देने का दबाव बनाता था।