हेरहंज: विद्यालय से चापानल की मुंडी और मंदिर से बॉल होल्डर व तार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हेरहंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं हुई है। जिसके तहत थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुसमाही एक में लगे चापानल की मुड़ी चोरी हो गई। वही दूसरी चोरी की घटना हेरहंज स्थित हनुमान मंदिर में घटी। जहां पर चोरों के द्वारा मंदिर में लगाई गई बिजली के होल्डर तार और बॉल को चोरी कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।