जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 27 जनवरी दोपहर करीब 12:00 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिले के सभी अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।