बड़ौद: प्री-मानसून मेंटेनेंस: 24 मई को चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत विभाग ने दी सूचना
33 केवी बडौद फीडर पर प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 24 मई को बडौद उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत विभाग से शनिवार दोपहर 1 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह मेंटेनेंस कार्य 24 मई सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बडौद नगर सहित उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली