हैदरगढ़: हरख वन रेंज अंतर्गत हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर पेड़ों से हादसों की संभावना, सूखे व झुके पेड़ों की कटान की मांग उठाई गई
हरख वनरेंज में हैदरगढ़-बाराबंकी मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर सूखे और सड़क की ओर झुके हरे पेड़ हादसों का कारण बन रहे हैं। क्षेत्र के भानमऊ, असदामऊ, केसरगंज, सैदनपुर, मदारपुर बहादुर सिंह, बीसमील चौराहा, सरायमीर चौराहा, केसरगंज चौराहा, पश्चिम बेलाव आलमपुर, नईसड़क और नवाबपुर कोडरी जैसे स्थानों पर सड़क की ओर झुकाव लिए हुए जर्जर पेड़ स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं