बांसवाड़ा: त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकालकर कुशलगढ़ में धर्मांतरण विवाद को लेकर, सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
कुशलगढ़ थाना के ग्राम जाड़ी कलिंजरा में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि आदिवासियों के कथित धर्मांतरण का विरोध करने पहुंचे हिंदू संगठनों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर आज मंगलवार दोपहर 2 बजे त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।