दतिया नगर: श्री पीताम्बरा पीठ में करीब एक सैकड़ा वटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार,आचार्य विष्णुकांत मुड़िया के सानिध्य में संपन्न।
विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ में बुधवार को 10 बजे से पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिले सहित विभिन्न स्थानों से आए करीब एक सैकड़ा वटुकों का मुंडन एवं यज्ञोपवीत संस्कार विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्कार कार्यक्रम मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित किया गया।