मध्यप्रदेश के बड़वाह मे रविवार को जय श्री गणेश परिवार के भक्तो द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाकर उन्माद फैलाने वाले नगर के दोषी राहुल अवस्थी एवं राज वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर शाम पांच बजे बड़ी संख्या मे नगर की कृषि उपज मंडी से मोन रेली निकाली गई। जो महेश्वर रोड, जय स्तंभ,मुख्य चौराहा से होते हुए पुलिस थाना परिसर पहुंची।