हैदरनगर: हैदरनगर बस स्टैंड के पास तीन दुकानों में भीषण आग, ₹15 लाख की संपत्ति जलकर राख
हैदरनगर बस स्टैंड के समीप सोमवार अहले सुबह भीषण आग लगने से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना गश्त कर रही हैदरनगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।