लखीसराय: सदर अस्पताल प्रांगण में जिला बाल संरक्षण के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर बाल संरक्षण हेतु लोगों को किया जागरूक
लखीसराय जिले के सदर अस्पताल के प्रांगण में समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से जिला बाल संरक्षण इकाई लखीसराय के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिसको लेकर कलाकार मनोज अलकतरा शिव कुमार अशोक अलकतरा आदि दर्जनों कलाकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।