लखीसराय: पुरानी बाजार नगर परिषद कार्यालय के समक्ष संविदा कर्मियों के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन।
लखीसराय शहर के पुराने बाजार नगर परिषद कार्यालय के समक्ष बिहार राज्य बिहार लोकल बैंडेज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले नगर परिषद के संविदा कर्मियों के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। पांच सूत्री मांगों में से मुख्य रूप से नगर निकाय में कार्यरत ठेकेदारी प्रथा को समाप्त एवं सरकारी कर्मी की तरह एसीपी एवं सातवां वेतन का लाभ समेत अन्य मांगे शामिल हैं।