बड़वानी: सांसद पटेल, नपा अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने आशाग्राम में 15 लाख लीटर की पेयजल टंकी का किया भूमिपूजन
बड़वानी-शहर विस्तार के साथ बढ़ती पेयजल की मांग को लेकर नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से नई लाइन बिछाने और नई टंकियों का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नपाध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान की मौजूदगी में अमृत.2 योजना के तहत आशाग्राम में नई पेयजल टंकी का भूमिपूजन किया गया है।