रामनेर में नहर की पुलिया के पास खड़ी धान की उपज से भरी ट्रॉली को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। यह घटना 20 दिसंबर की रात्रि की बताई जा रही है। पीड़ित वृद्ध किसान भगवान सिंह पुत्र रतिराम राजपूत ने घटना की शिकायत पंडोखर थाने में दर्ज कराई।सोमवार शाम 07 बजे पंडोखर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।