बंडा: ग्राम बरा में दलपतपुर रोड पर प्रशासन द्वारा हटाया गया अतिक्रमण
Banda, Sagar | Jun 9, 2026 ग्राम बरा में दलपतपुर रोड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मंगलवार को शाम करीब 4 बजे से दलपतपुर रोड अस्पताल की आगे की जमीन पर किया गया अतिक्रमण जे सी बी से हटाया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक पटवारी सहित शासकीय अमला उपस्थित था। जानकारी अनुसार इस जमीन का उपयोग कृषि उपज मंडी सहित अन्य कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी।