विदिशा नगर: परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के संगठनों ने की पूजा-अर्चना, शहर में निकाला चल समारोह
युवा ब्राह्मण विकास परिषद, ब्राह्मण महासभा सहित अन्य संगठनो ने सोमवार को भगवान परशुराम के जयंती के मौके पर आयोजन किया। शाम 6 बजे शहर के मुख्य मार्ग से चल समारोह का आयोजन किया गया जो परशुराम चौक पेढ़ी चौराहे से प्रारंभ होकर कार्तिक चौक, बजरिया, बड़ा बाजार, तिलक चौक, माधवगंज, हॉस्पिटल रोड होकर सावरकर बाल विहार पहुंचे जहां वह धर्म सभा में परिवर्तन हुई।