मनिया: निगम की गाड़ी से जेईएन और लाइनमैन हुए घायल
Mania, Dholpur | Apr 29, 2026 हाजीपुर के समीप हाई टेंशन विद्युत लाइन पर मरम्मत का कार्य करते समय अचानक बिजली निगम की ही गाड़ी की चपेट में आने से जेईएन सहित लाइनमैन घायल हो गए। अचानक गाड़ी के नीचे जेईएन और लाइनमैन को देख मौजूद कर्मचारियों सहित लोगों में हड़कंप मच गया। जिस गाड़ी से हादसा हुआ उसी निगम की गाड़ी से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ पर उपचार के लिए भर्ती कराया गय