भरथना: बकेवर पुलिस ने एक अवैध असलाह व एक कारतूस और एक चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
बकेवर पुलिस ने गुरुवार को शाम 6:30 बजे उझियानी गाँव के पास से शातिर बाइक चोर प्रशांत कुमार पुत्र बलराम सिंह व अनुज कुमार पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासीगण नगला चंदी थाना बकेवर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक अवैध असलाह व एक कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।