भरथना: पत्तापुरा गाॅव मे खेतों पर जा रहे किसान को आवारा सांड़ ने किया हमला, घायल
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम पत्तापुरा निवासी दिनेश कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अपने किसी कार्य से खेतों की ओर जा रहे थे। तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे आवारा सांड का एक सींग उनके सीने में धंस गया। और वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।