भरथना: भरथना के बंधारा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक की मौत व 6 सवारियाँ हुई घायल
भरथना थाना क्षेत्र के बंधारा गांव के पास गुरुवार की दोपहर को अनियंत्रित होकर खंदी में ऑटो पलट गया।हाससे में चालक की मौत हो गयी।इस हादसे में 6 सवारी घायल हो गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृतक घोषित कर दिया।इटावा से सवारी भरकर भरथना की ओर आ रहा था।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।